जन्माष्टमी पर प्राचीन बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल

मिसाल न्यूज़

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नयापारा (सदर बाजार) स्थित प्राचीन श्री बांके बिहारी मंदिर में राज्यपाल रमेन डेका सपत्नीक दर्शन के लिए पहुंचे।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल एवं ट्रस्टी महेंद्र बागडोदिया के अनुरोध पर राज्यपाल ने मंदिर पहुंचकर बांके बिहारी समते मंदिर में विराजित समस्त देवी-देवताओं के दर्शन किए। पंडित नरेंद्र कौशिक एवं उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। राज्यपाल के मंदिर आगमन पर मंदिर ट्रस्ट के सचिव सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संचालन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल सिंघानिया, अरुण दुबे, श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं श्रीमती बरखा गुप्ता ने मुख्य द्वार पर बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के पश्चात् छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण का अंग वस्त्र-दुपट्टा एवं माला पहनाकर राज्यपाल का अभिनंदन किया। वहीं श्रीमती अनीता अग्रवाल ने राज्यपाल की धर्मपत्नि  एवं उनकी सुपुत्री का अंगवस्त्र-दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत, अभिनंदन किया।

डॉ. अशोक अग्रवाल ने राज्यपाल के ओएसडी हरेंद्र सिंग जडेजा एवं अशोक झुनझुनवाला का भी भगवान श्री बांके बिहारी के “राधे-राधे” नाम अंकित अंग वस्त्र-दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात् महामहिम राज्यपाल ने मंदिर के भूतल स्थित कार्यालय में मंदिर ट्रस्ट एवं संस्था के पदाधिकारीगण के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्हें बांके बिहारी मंदिर के गौरवशाली 157 वर्षीय इतिहास, धार्मिक परंपराओं, सेवा गतिविधियों तथा नवनिर्मित मंदिर की संकल्पना एवं निर्माण कार्य के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *