‘कैट’ टीम ने किरण देव से सौजन्य भेंट कर स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी एवं उनकी टीम ने आज सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट की एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

किरण देव से सौजन्य भेंट करने वालों में कैट की छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी, कन्हैया गुप्ता, जयराम कुकरेजा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नागेन्द्र तिवारी, रतनदीप सिंह, रौनक पटेल , अमित गुप्ता, गिरीश पटेल एवंं विवेक सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *