राजेश मूणत व मीनल चौबे ने किया मायाराम सुरजन स्कूल में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष एवं हॉल का लोकार्पण

मिसाल न्यूज़

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत तथा महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में भूतल पर निर्मित अतिरिक्त 2 कक्ष और प्रथम तल पर बने हॉल का फीता काटकर लोकार्पण किया। यह निर्माण कार्य अधोसंरचना मद से 40 लाख की स्वीकृत लागत से हुआ है।

विधायक राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या की प्रतीक देवी माता सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शाला की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी। मूणत ने मंच से शाला में द्वितीय तल पर हॉल निर्माण करने 15 लाख और इलेक्ट्रॉनिक चाक बोर्ड लगवाने हेतु 10 लाख विधायक निधि मद से स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की। मूणत ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाला में छात्राओं को अच्छे संस्कार देने का कार्य शिक्षक-शिक्षिकाएं करें, जो आगे चलकर छात्राओं को जीवन में श्रेष्ठ कार्य करने में सहायक सिद्ध हो सकें। शाला में छात्राओं के लिए श्रेष्ठ सुविधाओं को जुटाने का कार्य निरन्तर जारी रहेगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मायाराम सुरजन उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चौबे कॉलोनी का निरन्तर तेज गति से विकास मूणत जी के नेतृत्व में हो रहा है। शिक्षक-शिक्षिकाएं शाला में छात्राओं को श्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और छात्राएँ श्रेष्ठ अंक लाकर क्षेत्र और शाला का नाम गौरवान्वित करने का प्रण लेवें।

कार्यक्रम में नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, पार्षदगण आनंद अग्रवाल एवं श्रीमती मीना ठाकुर, पूर्व पार्षद गोपी साहू, नगर निगम जोन 7 कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, शाला विकास समिति अध्यक्ष, शाला प्राचार्य समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *