शारदीय नवरात्र की पंचमी पर आकाश तिवारी ने किया कन्या भोज का आयोजन

रायपुर। शारदीय नवरात्र की पावन पंचमी पर आज नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा भव्य 501 कन्या भोज का आयोजन किया गया।

आकाश तिवारी ने पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, काली माता वार्ड, शंकर नगर वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड निवासी कन्याओं के चरण पखार कर, आलता-महावर लगाकर विधि-विधान से पूजन किया। पूजन के उपरांत सभी कन्याओं को महाप्रसाद के रूप में भोग खिलाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात् प्रत्येक कन्या को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर और उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *