मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने निगम मुख्यालय में आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए गहन समीक्षा की। निगम कमिश्नर ने सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को दीपावली पूर्व वार्डों में स्ट्रीट लाईटों का प्रबंधन सुचारू रूप से करने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटों को प्राथमिकता से चालू करवाने तथा जहां ज़रूरत हो वहां नई स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। प्लेसमेंट स्थापना कर्मचारियों के संबंध में नियमानुसार निविदा कार्यवाही प्रक्रिया शीघ्र करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये।
संबित मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित इकाई का विकास सभी जोनों में जोनों के माध्यम से नागरिको में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाकर करने की आवश्यकता पर बल दिया। निगम कमिश्नर ने सभी जोन कमिश्नरों को जोनों में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार स्वच्छता लक्षित ईकाईयों का विकास करने एवं जन-जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने कार्य करने कहा ।
निगम कमिश्नर ने टी.एल. बैठक में प्रतिदिन एवं साप्ताहिक कचरा फैलाने मार्गों पर अतिक्रमण करने, सी एण्ड डी वेस्ट मिलने, ग्रीन नेट नहीं लगाने पर अवैध विज्ञापन होर्डिंग पर नियमानुसार किये जाने वाले ई जुर्माना की कार्यवाही तेज करने एवं नियमों का उल्लंघन करने पर प्रकरण तैयार कर ई जुर्माना करने की कार्रवाई करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये।
निगम कमिश्नर ने सभी जोनों के राजस्व विभाग द्वारा प्रतिदिन एवं साप्ताहिक की गई राजस्व वसूली की कार्रवाई का अवलोकन किया एवं दिये गये लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन एवं साप्ताहिक राजस्व वसूली कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। 31 दिसम्बर 2026 तक वर्तमान वित्त वर्ष का संपत्ति कर का पूर्ण भुगतान करने वाले संपत्ति करदाताओं को नियमानुसार संपत्ति कर की राशि में 4 प्रतिशत की छूट देने कहा।
निगम कमिश्नर ने जोन कमिश्नरों को अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माणों, अवैध कालोनियों के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत सभी प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही जोन स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य में तेजी लाने सभी जोन कमिश्नरो को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों एवं मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निगम अपर कमिश्नरगण लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, रवि राही एवं अतुल विश्वकर्मा, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर व इमरान खान समेत सभी डिप्टी कमिश्नर, सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन-सहायक- उप अभियंतागण तथा समस्त विभागों के प्रभारी अधिकारीगण मौजूद थे।

