सभापति के निर्देश पर जोन 2 कमिश्नर ने रेल्वे ठेका कंपनी को 25 हजार जुर्माना भरने जारी की नोटिस… सड़क पर फैला दी मिट्टी…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम सभापति सूर्यकांत के निर्देश पर निगम जोन 2 कमिश्नर पी. डी. धृतलहरे ने रेल्वे ठेका कंपनी आरवी कंस्ट्रक्शन को  25 हजार जुर्माना भरने की नोटिस जारी की है। ठेका कंपनी ने रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2 से फाफाडीह चौक के बीच रोड डिवाइडर पर मिट्टी फैला दी। इससे नाराज सभापति ने ठेकेदार को जमकर फटकार भी लगाई।

नोटिस के तहत जिम्मेदार ठेकेदार को अगले 3 दिन के भीतर जोन 2 जोन कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। रमण मन्दिर वार्ड क्षेत्र के भ्रमण पर निकले सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने पाया  कि रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2 से फाफाडीह चौक तक मार्ग विभाजक में फैली मिट्टी के कारण गंदगी पसर गई है। नागरिकों को वाहन चलाते समय भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सभापति ने तत्काल मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर सफाई करवाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *