सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का दिवाली मिलन 15 नवंबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का दिवाली मिलन समारोह 15 नवंबर को होने जा रहा है।

कार्यक्रम रविवार संध्या 5बजे भाठागांव फिल्टर प्लांट के आगे स्थित समाज के भवन में होगा। साथ ही नवीनीकृत कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं दानदाताओं का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *