स्वच्छता के लिए सम्मान गौरव वाली बात लेकिन रायपुर की असली तस्वीर कुछ और- दीप्ति दुबे

रायपुर। कांग्रेस नेत्री श्रीमती दीप्ति दुबे ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में रायपुर को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त होने पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान प्राप्त करना निश्चित रूप से गौरव का विषय है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह सम्मान किस स्वच्छ रायपुर के लिए दिया जा रहा है? शहर की जमीनी हकीकत और आम नागरिकों की परेशानियां इस उपलब्धि से बिल्कुल अलग तस्वीर बयां कर रही हैं।

श्रीमती दुबे ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि एक ओर नगर निगम प्रशासन स्वच्छता रैंकिंग में पुरस्कार प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों का उत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के अनेक वार्ड नियमित सफाई, कचरा उठाव और नालियों की सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर कचरे के ढेर और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन सफाई कर्मचारियों के परिश्रम के नाम पर नगर निगम सम्मान प्राप्त कर रहा है, वही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आए दिन विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। आखिर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं हो पा रहा? सफाई मित्रों के सम्मान, सुविधाओं और अधिकारों को सुनिश्चित करना भी नगर निगम की जिम्मेदारी है। सवाल यह कि  क्या स्वच्छता केवल सर्वेक्षण, दस्तावेजों और पुरस्कार समारोह तक ही सीमित रह गई है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *