वेंडिग जोन 4 समिति की बैठक में रवि भवन के पास मार्निंग व ऑक्सीजोन के करीब नाईट चौपाटी खोलने का आया प्रस्ताव

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम की जोन 4 वेंडिंग जोन समिति की बैठक आज हुई, जिसमें रवि भवन के पास मॉर्निंग चौपाटी खोलने का प्रस्ताव आया। साथ ही ऑक्सीजोन के पास नाईट चौपाटी खोलने पर चर्चा हुई।

जोन 4 कमिश्नर एवं जोन वेंडिंग समिति की अध्यक्ष डॉ दिव्या चंद्रवंशी की अध्यक्षता तथा समिति के सदस्य जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में सूझाव आया कि जोन 4 में आने वाले सभी मुख्य मार्गों को कब्जा मुक्त करने की जरूरत है। जोन 4 के सभी वार्डों में स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे करवाना होगा फिर पार्षदों की अगुवाई में वेंडिंग जोन स्थल चिन्हित किया जाए। इसके बाद व्यवस्थापन की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव मेयर इन कौंसिल की बैठक में रखा जाए।

बैठक में पार्षदगण मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, श्रीमती अर्जुमन ढेबर सहित पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता संतोष हियाल और कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर एवं अन्य विभागीय अधिकारीगणों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *