मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम डिप्टी कमिश्नर (राजस्व/ बाजार) डॉ. अंजलि शर्मा ने आज जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग में भारी गंदगी और कचरा बिखरा हुआ पाया गया, जो कि नियमानुसार अनुबंध की कंडिका का स्पष्ट उल्लंघन है। पार्किंग स्थल में साफ -सफाई रखना कांट्रेक्टर का दायित्व है। अंजलि शर्मा ने तत्काल नोटिस जारी कर कांट्रेक्टर आर्क इन्फा भागीदार संदीप सिंह पर 5000 रूपये का जुर्माना ठोका। साथ ही पार्किंग में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी सम्बंधित कांट्रेक्टर को दी। निरीक्षण के दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक आकाश झा उपस्थित थे।

