भूले बिसरे साहित्यकारों की याद में होंगे अनेक कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाली विस्मृत विभूतियों को याद कर सम्मानित करने का बीड़ा नवगठित छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान ने उठाया है।

संस्था की बैठक कल विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त के मुख्य आतिथ्य में उनके निवास में हुई। बैठक में संस्था के संरक्षक द्वय सत्यनारायण शर्मा व अनिल शुक्ला (रिटायर जस्टिस), विधायक द्वय गुलाब कमरो व केरकेट्टा, डॉ सुशील त्रिवेदी अध्यक्ष ,डॉ लक्ष्मीकांत निगम (पूर्व कुलपति), अजय तिवारी, डॉ सुधीर शर्मा, आशीष ठाकुर, डॉ सुरेश शुक्ला, राम पटवा,अरविंद मिश्रा, डॉ विश्वकर्मा एवं अन्य साहित्यकार उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि अंचल के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों की स्मृति में जन्म दिवस या पुण्य तिथि पर साहित्यिक गोष्ठियां व कार्यक्रम किये जायें। पूर्व में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आगामी 10  फरवरी को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं साहित्यकार पं.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल के जन्म दिन पर एक व्याख्यान माला गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगे भी अंचल के साहित्यिक क्षेत्र के पुरोधाओं की स्मृति में अनवरत कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *