छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘घर-द्वार’ के निर्माता स्व. विजय पांडेय की स्मृति में ‘संगी सुर ताल के’ गायन प्रतियोगिता

मिसाल न्यूज़

रायपुर। शहर की प्रसिद्ध संगीत संस्था स्वर सप्तक द्वारा प्रदेश स्तरीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत रविवार को रायपुर प्रेस क्लब में हुई। यह आयोजन 1971 में प्रदर्शित हुई छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर-द्वार के निर्माता स्व. विजय पांडेय की स्मृति में हो रहा है। शुभारंभ अवसर पर “संगी सुर- ताल के ” शीर्षक से आयोजित इस प्रतियोगिता में 40 प्रतियोगियों ने ऑडिशन में भाग लिया |

15 साल केटेगरी में रोली साहू ने तोर मन कइसे लगे राजा…,, भूमि सागर ने अरपा पइरी के धार …,सूरज पटेल ने सुन सुन मोर मया पीरा के… अमृतनस श्रीवास्तव और राज तिवारी ने छूनुर -छुनुर पैरी बाजे… नीतू ने भट्ट ने ढोल बाजे रे…,सुकेश मोहंती ने न धरती माँ कोनो है …एवं पुनीत कुमार नमय ने बुने ताना बाना… गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र मानिकपुरी ,धनराज साहू एवं किरण शर्मा हैं। स्वर सप्तक संस्था से दिनेश वर्मा, मनोज बर्मन, किरण वर्मा,अजय करमाकर, गोप मुखर्जी एवं यश ऑडिशन में काफी सक्रिय दिखे। 22 फरवरी को 2 ऑडिशन एवं 3 ऑडिशन अलग-अलग श्रेणी में होगा। 25 फरवरी को कोरबा में चयनित गायकों के नाम की घोषणा की जावेगी। ऑडिशन में संगीत पक्ष में चैन साहू एवं रामकुमार साहू महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वर सप्तक संस्था के प्रमुख उदय दास ने जानकारी दी कि कला के क्षेत्र में नवोदित प्रतिभाओं को मंच देना एवं उनकी कला को निखारना हमारी संस्था मुख्य उद्देश्य है। 2 केटेगरी में में चयन प्रक्रिया रखी गई है। पहली केटेगरी में उम्र सीमा 15 वर्ष एवं 2 केटेगरी में 15 वर्ष से ऊपर प्रतियोगियों का सलेक्शन किया जावेगा। प्रतियोगिता 3 चरणों में आयोजित की जावेगी। रायपुर के अलावा राजनादगांव में 22 फरवरी व कोरबा में 25 फरवरी को ऑडिशन होगा। प्रतियोगिता में एंट्री फीस 500 रुपये रखी गई है। संगीत प्रतियोगिता का फाइनल 12 मार्च को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *