प्रियंका गांधी 7 को बालोद एवं कुरूद में लेंगी सभा

मिसाल न्यूज़

रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने आ रही हैं। वे बालोद तथा कुरूद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी 7 नवंबर को विशेष विमान से दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे चॉपर द्वारा रायपुर से ग्राम जुगेरा, बालोद के रवाना होंगी। दोपहर 1.15 बजे ग्राम जुगेरा, बालोद में आमसभा में शामिल होंगी। दोपहर 2.20 बजे चॉपर द्वारा ग्राम जुगेरा से अटल मैदान कुरूद के लिये रवाना होंगी। दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 3.55 बजे चॉपर द्वारा कुरूद से रायपुर के लिये रवाना होंगी। शाम 4.20 को रायपुर पहुंचेंगी। शाम 4.30 बजे विशेष विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *