विष्णुदेव साय के सिर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ताज…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। लंबी प्रतीक्षा के बाद आज अंततः शाम होने से पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ताज विष्णुदेव साय के सिर पर पहना दिया। ज्ञात हो कि साय पूर्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे केन्द्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

आज सुबह से ही कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चिंतन मनन चलते रहा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद के लिए समेत डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, लता उसेंडी का नाम चला हुआ था। निर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनके मन की बात जानी गई। तीनों पर्यवेक्षकों अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल एवं दुष्यंत गौतम आपस में विचार विमर्श कर जिस एक निष्कर्ष पर पहुंचे उससे भाजपा आलाकमान को अवगत करा दिया गया। उल्लेखनीय है कि विष्णुदेव साय उस सरगुजा संभाग के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं जहां भाजपा ने 14 की 14 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। विष्णुदेव साय की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के क़रीबी नेताओं में भी होते रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *