निगम कमिश्नर ने मां के नाम किया पेड़ रोपित

रायपुर।  नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने आज नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में मां के नाम के नाम एक पेड़ रोपित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण हितैषी आव्हान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) अरुण साव के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम महाभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अबिनाश मिश्रा ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया। उनके अलावा अपर कमिश्नर उमाशंकर अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, उद्यान विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता प्रदीप यादव, नगर निवेशक निशिकांत वर्मा, सहायक अभियंता सोहन गुप्ता सहित अन्य निगम अफसरों ने भी पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *