सरजूबाँधा श्मशानघाट में नवीन सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज सरजूबाँधा श्मशानघाट में नवीन सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि सरजूबांधा श्मशानघाट के कुछ हिस्से में भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया था। नगर निगम ने इन कब्जों को हटाकर लगभग 3 एकड़ भूमि को सुरक्षित किया। शमशानघाट का जीर्णोद्धार कर उसे नवीन स्वरूप दिया। कार्यक्रम में  पूर्व पार्षद समीर अख्तर,सरजूबाँधा नया तालाब श्मशानघाट विकास समिति के अध्यक्ष माधवलाल यादव और सचिव गोवर्धन झंवर, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *