रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 से कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने दाखिल किया नामांकन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आज रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 से सदस्य पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि यदि मुझे जीत मिलती है तो क्षेत्र की जनता के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्ष करने कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने ठोस पहल रहेगी। शोषित वंचितों की आवाज़ मुखरता से उठाऊंगा।

सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मैंने प्राथमिक शिक्षा ग्राम मांठ (खरोरा) में हासिल की। मिडिल स्कूल खरोरा और उच्च शिक्षा रायपुर से ग्रहण किया। पिछले 25 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करते रहा हूं। एनएसयूआई के छात्र राजनीति से लेकर युवा कांग्रेस में ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रहा। पार्टी के सभी कार्यक्रमों में ख़ास कर छात्रों , युवाओं, मजदूर, किसानों के मुद्दों को हमेशा सजगता से उठाते रहा। जवाहरलाल नेहरू लीडरशिप इंस्टीट्यूट (जेएनएललाई) नई दिल्ली में 11 वर्षों तक नेशनल ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षक का कार्य किया। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता का दायित्व निभा रहा हूं। खरोरा-तिल्दा- रायपुर से लेकर दिल्ली तक सक्रिय रूप राजनीति करते रहा हूं|

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत रायपुर के क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी (जारा), मोतिमपुरकला, पाडाभाट, खपरीडीहखुई, परसदा (क), बुड़ेरा, कनकी, सिर्री, केशला, बेल्टुकरी, नवागांव, ईल्दा, फरहदा, बुड़गहन, घिंवरा, बेल्दारसिवनी, बुड़ेनी, तुलसी (अ), भड़हा, मूरा, मांठ, गुडपार, असौदा, बिठिया, पिकरीडीह, तिल्दाडीह, मोहदी, रायखेडा, बंगोली, कुर्रा, धनसुली, अडसेना, गनियारी, बरौण्डा शामिल हैं।

नामांकन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, सेवानिवृत व्याख्याता अम्बिका प्रसाद वर्मा एवं युवा कांग्रेस नेता हरीश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *