मिसाल न्यूज़
रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आज भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि निकाय चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 फरवरी को मतदान है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर जाकर हर एक-एक मतदाता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों को बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करना है। अब रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है, ताकि राजधानी में विकास कार्य और भी तेज गति से हो सकें।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम चुनाव की शुरुआत में ही नगर निगम में 2 पार्षद और नगर पंचायत में 20 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बसना में नगर पंचायत अध्यक्ष भी निर्विरोध जीत गई हैं। धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। साय ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेसी आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा शासन का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेसी पहले फॉर्म तो सही-सही भर लें, नियमों का पालन तो पहले कर लें। कांग्रेस की संस्कृति रही है हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाना और जीत पर उसी ईवीएम को सही ठहराना।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं। 13 महीने में भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं उसे जनता ने देखा है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा हुई, वह सभी को मालूम है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा, जहाँ कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं किया, घोटाला नहीं किया। उन घोटालेबाजों का क्या हाल हुआ यह प्रदेश देख रहा है। कांग्रेस सरकार के समय में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए पीएससी तक में भ्रष्टाचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को आश्वस्त किया था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई से कराई जाएगी। आज पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई कर रही है। उसके जो दोषी हैं जेल के अंदर हैं। जो अन्य दोषी हैं, उन्हें जेल जाना होगा। साय ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में हुए तमाम घोटालों के सभी घोटालाबाज जेल के अंदर हैं। उनकी जमानत याचिकाएँ भी बार-बार खारिज हो रही हैं। कांग्रेस के राज में पूरा छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था। प्रदेश की जनता का विश्वास प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उठ गया था। इन 13 महीनों में जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो हमने प्रदेश के 3 करोड़ छत्तीसगढ़िया के विश्वास को जीतने का काम किया है। आज 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास भाजपा की सरकार के प्रति है। मोदी की गारंटी में जो वादे हमने किए थे, उन वादों को पूरा किया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान हो, 70 लाख से अधिक माताओं एवं बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। यह सभी कार्य हो रहा है। आज आदिवासी क्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी ₹4000 से बढ़ाकर 5500 रु. प्रति मानक बोरा कर दिया है।
पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा
का परचम लहराएं: किरण देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज सभी नगर निगम निकायों के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होने जा रहा है। जिस तरीके से सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा कर लगातार विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जीत दिलाई, भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से सिर्फ 5 वर्ष में ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त किया है। देव ने कहा कि भाजपा ने ठाना है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है।
रायपुर को सँवारने 71
कमल चाहिए : साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर के कार्यकर्ताओं ने अपने दम से, अपनी मेहनत से सांसद बनाया है। इस बार चारों विधानसभा से विधायक बनाए हैं, लेकिन 15 साल हो गए, रायपुर में भाजपा का महापौर नहीं बना है। एक-एक कार्यकर्ता को आज कार्यकर्ता सम्मेलन से संकल्प लेकर जाना है कि जब तक रायपुर में भाजपा का महापौर नहीं बनाएंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस बार 15 तारीख को रायपुर में कमल खिलाएंगे। इस बार रायपुर से 71 कमल जिताना है। रायपुर को राजधानी हमने बनाया है, लेकिन 5 सालों में रायपुर को दोनों हाथ से लूटने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। अटल जी के सपने को साकार करने के लिए जिस रायपुर को हमने राजधानी बनाया, उसको सँवारने के लिए 71 कमल चाहिए।
रायपुर नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से
उखाड़ फेंकने का समय- मीनल चौबे
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 11 फरवरी को आप सभी निकाय चुनाव में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जिताएंगे। यह गौरव और हर्ष की बात है अब रायपुर शहर की प्रथम महिला भाजपा की होगी। यह चुनाव मीनल चौबे नहीं, भाजपा की हर महिला कार्यकर्ता लड़ेगी और जीतकर हर महिला महापौर होगी। श्रीमती चौबे ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने मुझ जैसी एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी के लिए अवसर प्रदान किया। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कौन है? उन्हें अपने पति के दम पर टिकट मिला है। क्या कांग्रेस में एक भी योग्य महिला नहीं मिली जिसे प्रत्याशी बनाया जा सके। श्रीमती चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान केवल घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही। पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस के एजाज ढेबर महापौर रहे। हमने घोटालों और भ्रष्टाचार का विरोध किया। चाहे वह मार्ग विभाजक में हुए भ्रष्टाचार का हो या बूढ़ातालाब में करोड़ों रुपए खर्च करके बनाए गए फव्वारे का हो, जो दूसरे ही दिन बंद हो गया था। सामुदायिक भवन जनता के लिए होता है पर उसको भी अपने एक मंत्री को दे दिया गया और उसकी साज़-सज्जा में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए। श्रीमती चौबे ने कहा कि यह चुनाव सच्चाई और गलत के बीच का है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा शहर जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ,विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, नलिनीश ठोकने, अमित साहू, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचन्द सुंदरानी, डॉ. सलीम राज, तुषार चोपड़ा, बजरंग खंडेलवाल, सच्चिदानंद उपासने, अशोक पाण्डेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, डॉ. किरण बघेल, अकबर अली, अमित मैशरी, राहुल राय, वंदना राठौर, गोविंदा गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतारसिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति परताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

