संजीवनी वृद्ध आश्रम में एक मुलाकात बुजुर्गों के साथ… जेसीआई का आयोजन…

रायपुर। जेसीआई रायपुर संस्कार मंडल 9 की ओर से 23 मार्च को संजीवनी वृद्ध आश्रम कोटा रोड गुढ़ियारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थीम का नाम था नाम था एक मुलाकात बुजुर्गों के साथ।

कार्यक्रम में सुबह 10:30 बजे बुजुर्गों के साथ जेसीआई सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात संगीतमय भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेसीआई रायपुर संस्कार के सदस्यों विजय सोनी ,बरखा अन्दानी ,निलेश शाह एवं वृद्ध आश्रम से विमला अम्मा ,वर्मा दादी तथा अन्य बुजुर्गों के द्वारा भजन गाए गए। मनोरंजक प्रस्तुतियां भी हुईं। जेसीआई रायपुर संस्कार के सदस्यों द्वारा बुज़ुर्गो के भोजन की भी व्यवस्था भी की गई थी। कुछ राशन और दवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के सुख-दुख में सहभागी होने का प्रयास सदस्यों ने किया। कार्यक्रम के पश्चात वृद्धजनों के साथ मिलकर एक साथ सदस्यों ने प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर संस्कार के अध्यक्ष जेसी आदित्य सिंह टिकरिहा, कोऑर्डिनेटर निलेश शाह, अध्याय प्रभारी सागर जैन, पास्ट प्रेसिडेंट विपिन अग्रवाल एवं सचिव अशोक वर्मा के साथ-साथ ममता सोनी, बरखा अंदानी, अंकित दास मानिकपुरी, चेतन बापट, पवन खेमानी, विजय सोनी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *