मिसाल न्यूज़
रायपुर। जीई रोड पर वंदना ऑटो के समीप स्थित सिटी प्लस बार की स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम की टीम ने आज अचानक निरीक्षण किया। किचन में भारी गंदगी पाई गई। निगम ने तत्काल बार के मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। बार में साफ सफाई ठीक नहीं रहने की शिकायत नगर निगम पहुंची थी। निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेशानुसार तथा जोन 7 कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार जोन 7 के स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में यह कार्यवाही हुई।

