छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘वैदेही’ का हुआ मुहूर्त

मिसाल न्यूज़

राजधानी रायपुर की एक हॉटल में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘वैदेही’ का शानदार मुहूर्त हुआ। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे विशाल दुबे एवं श्रद्धा पाणीग्राही। मनीष मानिकपुरी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के डायरेक्टर सागर हैं। सागर ने ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है।

मुहूर्त के अवसर पर डायरेक्टर सागर ने कहा कि “वैदेही रामायण की सशक्त पात्र हैं। हमारी यह फ़िल्म नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित होगी। हमारी फ़िल्म के हीरो विशाल दुबे मूलतः बिलासपुर शहर के हैं। इन दिनों वे मुम्बई में रहकर फ़िल्में व सीरियल कर रहे हैं। हीरोइन श्रद्धा पाणीग्राही ओड़िशा से हैं। वे ओड़िया फ़िल्मों व सीरियल की जानी-पहचानी नाम हैं। आभारी हूं मनीष मानिकपुरी जी का जिनके कारण हम इस फ़िल्म के निर्माण की दिशा में हम कदम बढ़ा पाए हैं। फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकार अंजलि सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, पूरन किरी, क्रांति दीक्षित,विक्रम राज, सुनील तिवारी एवं रवि साहू हैं। संगीत सुनील सोनी, परवेज़ खान, मोनिका वर्मा एवं तोशांत कुमार तैयार कर रहे हैं। डीओपी सिध्दार्थ सिंह हैं। निर्माता सी.के. पटेल एवं शिल्पा साहू, कार्यकारी निर्माता नीरज साहू, सह निर्मात्री स्वाति मानिकपुरी, मुख्य सहायक निर्देशक आदिश कश्यप एवं बॉबी सोनी हैं। एडिटिंग रितेश दास मानिकपुरी करेंगे।”

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जानी-मानी हस्तियां सतीश जैन, मनोज वर्मा, संतोष जैन, लखी सुंदरानी, मोना सेन, अनुमोद राजवैद्य एवं अनुपम वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आर.जे. नमित ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *