“रील के हे ये जादू…” ये ह ‘लव लेटर’ हे…

मिसाल न्यूज़

17 जून को रिलीज़ होने जा रही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘लव लेटर’ के गीत “का जादू करे संगवारी…” ने अनोख़ा कीर्तिमान रचा है। इसके इंस्टाग्राम पर 60 हजार से अधिक रील बन चुके हैं। अब तक 3 करोड़ से अधिक लोग इस गाने को देख चुके हैं। पहले किसी भी गाने की लोकप्रियता यू ट्यूब से पता चला करती थी। अब इंस्टाग्राम छाया हुआ है। एक समय टीकटॉक लोगों के दिमाग में रचा-बसा था, अब रील का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

‘लव लेटर’ मन कुरैशी स्टारर फ़िल्म है, जिसमें उनके साथ नज़र आएंगी नई तारिका सृष्टि तिवारी। उत्तम तिवारी निर्देशित इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर अमित जैन एवं तरूण सोनी हैं। कहानी तरूण सोनी की ही है। ‘लव लेटर’ के गानों के लिए आवाज़ें दी हैं सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, चंपा निषाद एवं अनुपमा मिश्रा ने। संगीत उत्तम तिवारी का है। ‘लव लेटर’ में हेमलाल कौशल, सलीम अंसारी और वर्षा सारथी की कॉमेडी का धमाल भी देखने को मिलेगा। अन्य प्रमुख कलाकार उपासना वैष्णव, शीतल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विनय अंबष्ट, धर्मेंद्र चौबे, धर्मेंद्र अहिरवार, सरला सेन, विक्रम राज, रूबी पंसारी, प्रतिभा राजपूत, अशोक गौर, नीतू, श्वेता शर्मा, ललित उपाध्याय, पूजा देवांगन, शमशीर शिवानी, दिनेश मिश्रा, संतोष जैन, सुदामा शर्मा एवं सत्तू हैंl मुख्य सहायक निर्देशक अर्जुन परमार एवं अमर तिवारी हैंl डीओपी तोरण राजपूत एवं गौरव सिरोदिया हैंl कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय व विलास राउत ने की है। कार्यकारी निर्माता संतोष गुप्ता व ग्रेसी सिंह हैं। एडीटिंग प्रीति सिंह ने की है। प्रोडक्शन टीम का धनराज साहू, थानु साहू, पंकज साहू, रघुवीर यादव , चंदन सिंह राजपूत एवं आदित्य सिंह हिस्सा हैं। आर्ट डायरेक्टर- अनिल व रवि पैकरा हैं। मेकअप – विलास राउत का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *