ब्राह्मणपारा के प्राचीन सोहागा मंदिर में संपत्ति कर नोटिस पहुंंचने पर बवाल… नाराज होकर महापौर ने कहा- किसी भी मंदिर में न जाए कर पटाने का नोटिस…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। ब्राह्मणपारा स्थित प्राचीन सोहागा मंदिर में नगर निगम की ओर से संपत्ति कर पटाने का नोटिस  पहुंचने पर बवाल हो गया। बात महापौर के कानों तक पहुंची। उन्होंने तत्काल निर्णय  लेते हुए नोटिस भेजने वाले कर्मचारियों को न सिर्फ कारण बताओ नोटिस देने का आदेश जारी किया, साथ में घोषणा भी की कि किसी भी मंदिर से संपत्ति कर की वसूली नहीं की जाएगी। महापौर के  निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग के के मोहर्रिर सुशांत एवं अमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 3 दिनों के भीतर दोनों को लिखित में जवाब प्रस्तुत करना होगा। महापौर ने इस  पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने कहा है कि नियमानुसार व्यवस्था अंतर्गत नगर निगम सीमा अंतर्गत किसी भी मंदिर में संपत्ति कर वसूली का नोटिस कदापि ना दिया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *