मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत नान एसी बस स्टॉप का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों को सात दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए गए हैं।
रायपुर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 25 स्थानों पर नॉन एसी सिटी बस स्टॉप के संचालन-संधारण किये जाने के एवज में 3 वर्ष के लिए विज्ञापन प्रदर्शन करने हेतु एजेंसी मेसर्स एड मीडिया कार्यादेश 24 फरवरी 2023 को जारी किया गया था। एजेंसी द्वारा विगत दिनांक 24 मार्च 2026 तक निर्मित नॉन एसी सिटी बस स्टॉप का संचालन-संधारण अनुबंध अनुसार किया जाना है। कार्य के तहत् निर्मित नॉन एसी सिटी बस स्टॉप के संचालन-संधारण के कार्य का पर्यवेक्षण विज्ञापन शाखा द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। आवश्यकतानुसार सुधार हेतु समय-समय पर एजेंसी को निर्देश भी दिये जाते हैं। इसी क्रम में एजेंसी मेसर्स एड मीडिया को कार्यालयीन पत्र विगत दिनांक 22 दिसम्बर 2025 के माध्यम से संचालित नॉन एसी सिटी बस स्टॉप का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यो को 7 दिवस की समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। एजेंसी के पदाधिकारियों द्वारा नॉन एसी सिटी बस स्टॉप का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य किये जा रहे हैं। नॉन ए.सी. सिटी बस स्टॉप का डिजिटल डिस्प्ले चालू है किन्तु वर्तमान में सिटी बसों का मार्ग निर्धारण व नियमित संचालन प्रारंभ नहीं होने के कारण डिजीटल डिस्प्ले बंद रखे गये हैं।

