मिसाल न्यूज़
रायपुर। फ़िल्म कम्युनिटी ‘सिनेमा एंड बियोंड’ द्वारा आगामी 28 मार्च को नुक्कड़ बिहान VIP रोड में ‘द ग्रैंड मूवी क्विज़’ का आयोजन किया जा रहा है। फ़िल्मों का ज्ञान रखने वाले एवं रुचि रखने वाले इसमें भाग ले सकते हैं।
आयोजनकर्ताओं ने ‘मिसाल न्यूज़’ से चर्चा करते हुए कहा कि सिनेमा एंड बियोंड पिछले दो सालों से लगातार हर महीने विभिन्न भाषा, विभिन्न देशों और विभिन्न विचारों के सिनेमा पर सारगर्भित और सार्थक परिचर्चा का आयोजन करते आ रहा है। 70 एम.एम. के पर्दे पर हमने हजारों कहानियाँ देखी हैं। अपने पसंदीदा किरदार चुने हैं। अपनी मनपसंद फिल्मों के साथ हँसे हैं, रोए हैं, जिए हैं। हममें से बहुत से लोग सिनेमा को 2–3 घंटे का मनोरंजन मानते हैं – टिकट बुक की, पॉपकॉर्न लिया, फिल्म देखी और घर लौट आए। लेकिन एक और बिरादरी भी होती है, जो सिनेमा सिर्फ देखती नहीं, जीती है। जो end credits तक ठहरती है। जो याद रखती है कि गीत किसने लिखे थे। सिनेमेटोग्राफी किसकी थी। किस सीन के पीछे कौन-सी trivia छिपी थी। यहाँ तक कि background में नाचती लड़की का outfit भी कैसा था। यही लोग सिनेमा की दुनिया के असली धुरंधर होते हैं। रायपुर के इस पहले अनोखे मूवी क्विज़ में फ़िल्म प्रेमियों का स्वागत है।

