मिसाल न्यूज़
रायपुर। सुप्रसिद्ध अभिनेता कृष्णा अभिषेक रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहज वातावरण में सभी के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां ली और आत्मीय संवाद किया।
कृष्णा अभिषेक ने कुलदीप जुनेजा व्दारा चलाए जा रहे दवाई के लंगर का अवलोकन किया और इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो समाज में मानवता और सेवा भाव को सुदृढ़ करती है।
उल्लेखनीय है कि दवाई लंगर के माध्यम से लगातार जरूरतमंद गरीब तबके के लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अनेक लोगों को लाभ मिल रहा है।

