रायपुर। कांग्रेस नेत्री श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम का 2026-27 का अनुमानित बजट पेश करते हुए स्वयं दिग्भ्रमित नजर आईं। महापौर व्दारा बजट भाषण में कही गई शायरी बस नहीं थी बाकी वादे वही पुराने थे जो पिछली बार के बजट में भी देखे गए थे, जो कि पूरे नहीं हुए ।
दीप्ति दुबे ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि पिछले बार के नगर निगम के बजट में जो कहा व दिखाया गया था उसमें क्या हुआ क्या नहीं, ये जनता ने देख लिया है। महापौर कम से कम महिलाओं से जुड़े वादे तो पूरा कर देतीं। अटल विश्वास पत्र के 36 वादों में से 5-6 वादों को ही वे धरातल में उतार देतीं तो लगता कि कुछ तो काम हुआ है। वादा किया गया था कि महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी पर 25%छूट देंगी, वो पूरा नहीं हुआ। महापौर के बजट में न युवाओं के लिए कोई योजना है न सीनियर सिटीजन के लिए। 1 साल में शहर में मच्छर, गाय और कुत्तों की संख्या ट्रिपल हो गई है।

