मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे आज तेलीबांधा में उस स्थल पर पहुंचीं जहां मुख्यमन्त्री नगरोत्थान योजना में स्वीकृत 40 करोड़ रूपये की लागत के टेक्नीकल टावर का निर्माण होना है। महापौर ने कहा कि टेक्निकल टावर के निर्माण में कृष्ण कुंज का एक भी वृक्ष नहीं कटेगा।
महापौर ने साइट पर कार्य की वर्तमान धीमी गति को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की। मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व साइट में फाउंडेशन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए। उल्लेखनीय है कि टेक्नीकल टावर निर्माण हेतु दो वर्ष की समयावधि निर्धारित की गई है। लगभग 2 माह पूर्व कार्य हेतु निविदा उपरांत कार्यादेश जारी किया गया है। महापौर के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान खान एवं उप अभियंता श्रीमती अर्जिता दीवान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

