मिसाल न्यूज़
छत्तीसगढ़ में बनी हिन्दी वेब सीरीज ‘आभूषण’ का फर्स्ट लुक (पोस्टर) सामने आया। इसकी डायरेक्टर डॉ. नेहा शुक्ला एवं प्रोड्यूसर गजेंद्र श्रीवास्तव हैं।
डायरेक्टर डॉ. नेहा शुक्ला का इस वेब सीरीज में अहम् किरदार है। नेहा ने बताया कि ‘आभूषण’ एक रहस्यमय और कौतूहल पैदा कर देने वाली हिंदी वेब सीरीज है। चमत्कारों से भरी हुई। यह एक प्रेम कथा है और इसमें भाई बहन के अटूट बंधन का भी समावेश भी है। भरपूर मनोरंजन वाली यह वेब सीरीज GS productions के यूट्यूब चैनल में रिलीज होने जा रही है। नेहा आगे बताती हैं इस वेब सीरीज का कॉसेप्ट भी मेरा है, जिसे मैंने विस्तार से कागज़ों पर उतारा। इसके मुख्य कलाकार परितोष सिंह बघेल, डॉ नेहा शुक्ला, जागेश वर्मा, गोपाला सोनी, नितेश सूर्यवंशी, संध्या वर्मा, भूमि साहू एवं शुभम शर्मा हैं।

