मिसाल न्यूज़
रायपुर। प्रगति मैदान में टीम हियाल क्लब द्वारा म्यूथाई टाइगर फाइटिंग लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा थीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मसंयम और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री सुमित उपाध्याय, पार्षदगण श्रीमती साधना प्रमोद साहू, कैलाश बेहरा, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के महासचिव अनीस मेमन, सुश्री अंजना वर्मा, अन्नू कंवर एवं विशाल हियाल सहित अनेक खिलाड़ी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

