मिसाल न्यूज़
रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमलनारायण शर्मा की पुण्य तिथि पर आज शहीद स्मारक भवन प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने स्व. शर्मा के भारत छोड़ो आंदोलन में उनके योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी एवं निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता आर.के. चौबे, सेनानी स्व. कमलनारायण शर्मा की सुपुत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती सविता पाठक, नगर निगम जनसम्पर्क अधिकारी मिलिंद खेर, इंजीनियर अनिमेष चंद्राकर, अरुणा चौबे, पद्मजा तिवारी, प्रांशुल तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

