अर्पण दिव्यांग स्कूल में श्री कुमार मेनन ने किया बच्चों को ड्रेस एवं कॉपी किताब का वितरण… स्कील डेवलपमेंट पर जोर…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में बच्चों को ड्रेस एवं कापी किताब वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आकाश धावना तथा प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन थे।अध्यक्षता श्रीमती मंजू श्री श्रीमाल ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कुमार मेनन ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ साथ उससे ज्यादा आवश्यकता स्किल डेवलपमेंट की है। ताकि बच्चे मल्टीटेलैंटेड हों और अपनी आत्म निर्भरता हेतु कई काम कर सकें। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय शक्ति के चलते ये बच्चे किसी बात को सामान्य बच्चों से जल्द कैच करने में पारंगत होते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से बच्चों को ड्रेस प्रदान किया।

विशिष्ट अतिथि आकाश धावना ने 1 बच्चे को गोद लेकर उसकी पढ़ाई भोजन में होने वाले खर्च का जिम्मा उठाते हुए कहा कि इन बच्चों को ईश्वर ने अतिरिक्त शक्ति प्रदान की है। ये इशारे में ही अपने काम बड़ी फुर्ती से करने की क्षमता रखते हैं।

शेखर जैन ने खेल खेल में बच्चों को पढ़ने की आदत पर जोर दिया। खासकर गणित और विज्ञान इनकी रुचि का विषय बताया।

मंजू श्री श्री माल ने इन बच्चों को समय समय पर स्पीच थैरेपी की मदद के साथ इनसे बोलने की आदत डालनी चाहिए कहा।

संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने अतिथियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह शाला निःशुल्क सारी सुविधाएं बच्चों को मुहैया कराती है। जहाँ उच्च कोटि के भोजन से लेकर योगा तथा आर्ट एंड क्राफ्ट की शिक्षा दी जाती है। स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ राकेश पांडे, सीमा छाबड़ा, प्राचार्य कमलेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, धनंजय त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *