मिसाल न्यूज़
रायपुर। डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड अंतर्गत विकास नगर गुढ़ियारी में आज दो अवैध निर्माणों को नगर निगम की जोन 8 टीम ने तोड़ गिराया।
राकेश साहू द्वारा लगभग 1500 एवं गोमती वर्मा द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट में अनुमति विपरीत निर्माण किया गया था। नियमानुसार इन्हें 3 नोटिस दी गई, जिसका इन्होंने जवाब नहीं दिया। जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर,उप अभियंता लोचन चौहान, अबरार खान एवं नगर निवेश विभाग टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ गिराया गया। इसके अलावा विकास नगर गैस गोडाउन के पास विवेक सिंहद्वारा लगभग 1200 वर्गफीट एवं पूजा सरावगी द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट में निर्माणाधीन भवन को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

