महापौर-सभापति की अपीलः प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां न बनाएं

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने समस्त मूर्तिकारों एवं कलाकारों से गणेशोत्सव हेतु भगवान गणेश की प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी ) की मूर्तियां नहीं बनाने कीअपील की है।  इन्होंने अपील करते हुए  कहा कि  निर्धारित मानकों के अनुसार प्राकृतिक मिट्टी से मूर्तियां बनाएं जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके। मूर्ति निर्माण के सम्बन्ध में सर्वोच्च न्यायालय का सख्त आदेश एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) का निर्देश है कि पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाली सामग्री से मूर्तियों का निर्माण न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *