मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर शहर का फ़िल्म क्लब- ‘सिनेमा एंड बियोंड’ 22 अगस्त को शाम 5 से 8 बजे नुक्कड़ न्यू राजेंद्र नगर ‘प्रतिरोध का सिनेमा ‘ पर चर्चा का आयोजन करने जा रहा है।
आयोजनकर्ता सुहानी शर्मा ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता महोत्सव के अगस्त महीने में सिनेमा एंड बियोंड देश दुनिया के ज़रूरी मुद्दों , राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी फ़िल्मों पर चर्चा आयोजित करता है। आज शाम युवा प्रतिरोध और क्रांतिकारी फ़िल्मों पर चर्चा होगी। इस बार का विषय खासकर देश के अलग अलग कोनों में उठे हुए प्रश्नों और जन प्रदर्शनों से प्रेरित है। बातें सिर्फ़ फ़िल्मों पर सीमित ना होकर, प्रतिरोध के हर तरीकों गीत, कविता, ग़ज़ल, सच्ची कहानियों से होकर गुज़रेंगी।

