जन्माष्टमी पर 4 सितम्बर को बांके बिहारी मंदिर में भजन संध्या… रेनू एवं कैलाश सोनी टीम की होगी प्रस्तुति…

रायपुर। जन्माष्टमी पर्व पर 4 सितम्बर को नयापारा पेठा लाइन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी की संध्या में सुश्री रेनू एवं टीम तथा रात्रि में जाने माने भजन गायक कैलाश सोनी एवं उनकी टीम की प्रस्तुति होगी।

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक दूध अभिषेक किया जाएगा। 11:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। दोपहर 3:00 बजे से भजनामृत कार्यक्रम में भजन गायिका सुश्री रेणु एवं टीम द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। संध्या 7:00 बजे से कैलाश सोनी एवं उनकी टीम भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देगी। रात्रि 12:01 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। इस अवसर पर विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *