रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में शिक्षक दिवस मनाया गया

रायपुर। रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. एस. गुरु दीवान एवं विशेष अतिथि डॉ. ए. के. शुक्ला, प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, मृत्युंजय दुबे,नरेंद्र तिवारी, मणिधर दीवान, महेंद्र चौबे एवं श्रीमती स्मारिका नितिन राजपूत थे।

कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े रायपुर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों तथा गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का संस्थान की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ श्रीमती अरुणा चौबे डॉ. श्रीमती मुक्ति मिश्रा, डॉ. श्रीमती किरण गजपाल, डॉ. श्रीमती प्रकाश सलूजा, अशोक खरे, श्रीमती अर्चना खरे, गोपाल शुक्ला, श्रीमती सविता मिश्रा एवं श्रीमती प्रेमलता यादव का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में अजय नायडू, अमित चौबे, सौम्य चौबे, एवं श्रीमती ज्योति शर्मा की उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में केवल ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले मार्गदर्शक होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *