मिसाल न्यूज़
रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के सदस्य पी. संतोष नायडू ने आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समीप क दिवसीय उपवास किया।

नायडू विगत 19 वर्षों से गांधी एवं शास्त्री जयंती पर उपवास करते आ रहे हैं। उनके साथ आचार्य प्रहलाद मिश्रा (राजनांदगांव), राजकुमार मंडावी (दुर्ग), बसंत कश्यप, मुकेश चोपड़ा, ललित मिश्रा, श्रीमती शशि पांडे भी देश में अमन चैन शांति के लिये उपवास पर बैठे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सदस्य श्रीमती सविता पाठक, सुनील बाजारी, अजय जैन, राजेन्द्र उमाठे,मंगल सिंग, श्रीमती बबीता नत्थानी, अनिल गुप्ता, चंद्रकांत पांडे, श्रीमती सुधा कसार, महेश दुबे, शैलेन्द्र राठौर, परसराम अहीर, रमेंद्रनाथ मिश्रा, ललित मिश्रा, प्रतीक तिवारी, छबिराम चंद्राकर, चंद्रहास मौर्या, डाक्टर दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में सेनानी परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे।
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक द्वय सुनील सोनी व पुरंदर मिश्रा, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी एवं कांग्रेस नेता कन्हैयालाल अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति देकर उपवास रत साथियों की कुशलक्षेम पूछी। दोपहर बाद उपवासरत सेनानी संस्था के सदस्यों को संस्था के प्रदेश सचिव सुनील बाजारी, मंगल सिंग, राजेन्द्र उमाठे, महेश दुबे एवं पवन सेन द्वारा जूस प्रदान कर उपवास समाप्त कराया गया।

