गांधी जयंती पर लोक उदय फाउंडेशन के साथ कांग्रेस प्रवक्ता भंसाली ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित विवेकानंद सरोवर स्थित उद्यान में लोक उदय फाउंडेशन की जेन जी टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोक उदय फाउंडेशन के जेन जी युवाओं के साथ कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने उद्यान परिसर में साफ-सफाई करते हुए आम जनता के बीच स्वच्छता का संदेश दिया।

नितिन भंसाली ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान युवाओं ने भी स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भंसाली के साथ लोक उदय फाउंडेशन के देशांत सिंह ठाकुर, आरुष साहू, वैभव यादव, पुण्य पटनायक, अंश टंडन, ईशान शुक्ला, पायल हमीरवासिया, असमा खान, स्पर्श देवांगन, आकर्षि भास्कर, अनुष्का गुप्ता, अभिषेक पटनायक, पुष्टि निभानी, यासिका हैन, नैना तिवारी, वेदांशी साहू आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *