‘कैट’ ने ‘राडा’ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान… अमर पारवानी ने दी शुभकामनाएं…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA ) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और व्यापारियों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

भेंट मुलाकात अवसर पर प्रमुख रुप से कैट के छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह,  विजय पटेल, राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज उपस्थित थे।

अमर पारवानी ने कहा कि RADA के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने  RADA के अध्यक्ष कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव मुकेश सिंघानिया एवं कोषाध्यक्ष अभिनव ऋषि सहित पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। पारवानी ने कहा कि किसी भी संगठन का दायित्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि उससे जुड़े व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि RADA की नई टीम नई ऊर्जा, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ ऑटोमोबाइल व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी तथा संगठन की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

इस अवसर पर जय नानवानी, गौरव मधांनी, रजत छाबड़ा, सूरज पारवानी, विकास मत्थानी, सतीश श्रीवास्तव, जयराम कुकरेजा, नागेन्द्र तिवारी, विजय जैन, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, हिमांशु वर्मा, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, गिरीश पटेल, मनीष सोनी, श्रीमती पिंकी अग्रवाल, नवीन शर्मा, आनन्द क्षत्री, ठाकुर दासलुल्ला, गुरमीत सिंह एवं सागर हिरानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *