रायपुर। गौवंश की सुरक्षा और उनके नियमित चारे की व्यवस्था की मांग को लेकर गौठान के संचालकगण आज नगर निगम पहुंचे जहां निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मिलकर अपनी बात रखी।
आकाश तिवारी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि आज से 2 माह पहले फूंडहर स्थित गौठान में जाकर हमने वहां की व्यवस्था की पोल खोली थी। इसके बाद महापौर और निगम कमिश्नर ने भी गौठान का दौरा किया था। आज भी केवल दावे पर दावे हो रहे हैं। स्थिति जस की तस बनी हुई है। यही कारण है कि गौठान के संचालकगण आज गायों को लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे हुए थे। गौवंश के हित में उनकी जो भी मांगें हैं उस पर हमारा समर्थन है।

