मिसाल न्यूज़
रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमलनारायण शर्मा की आज जयंती पर शहीद स्मारक भवन प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ परिवार के सुनील बाजारी, श्रीमती बबीता नत्थानी, आर. के. चौबे, पी.एन. तिवारी, अरुण दुबे, सुरेश मिश्रा, अजय जैन, महेश दुबे, मुकेश बावरिया, संतोष नायडू, चंद्रप्रकाश पांडे, रमेश मिश्रा, सौमित्र तिवारी, दिनेश तिवारी, श्रीमती सुधा कसार, श्रीमती शशि पांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

