रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित मेंटल हेल्थ समारोह का तीसरे दिन समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिवक्ता श्रीमती साधना शर्मा थीं। श्रीमती शर्मा ने तलाक़ और घरेलू हिंसा विषय पर अपनी बात रखते हुए समाज को उससे होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। समापन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्रीमती दीप्ति दुबे, नीलिमा मिश्रा, सोनम तिवारी, गरिमा मिश्रा, निम्मो, अल्पना, एकता, रजनी एवं सुभाष तिवारी उपस्थित थे।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मेंटल हेल्थ समारोह
