अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों की गरबा नृत्य प्रस्तुति ने मन मोह लिया

रायपुर। नवरात्रि पर्व पर राजेन्द्र नगर स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में गरबा का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। गरबा गीत में पैरों की थाप ऐसे पड़ रही थी जैसे बच्चे सुनकर गरबा कर रहे हों। ये बच्चे नहीं सुन पाते, वे अपनी ट्रेनिंग के हिसाब से प्रस्तुति दे रहे थे। बच्चों को उनकी प्रस्तुति पर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा ईनाम बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अष्टविनायक रियलिटी के प्रबंध निदेशक संतोष लोहाना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी श्रीमती दिव्या झंवर तथा संतोष मोहता थीं। अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष से लगातार इन बच्चों के द्वारा अविस्मरणीय प्रस्तुति की चर्चा पूरे शहर में होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग इस गरबा की प्रस्तुति एवं बच्चों की भक्ति को देखने आते हैं। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, डॉ. राकेश पांडे एवं डॉ रुचिरा पांडे द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक उपहार बच्चों को दिए गए। शहर की प्रसिद्ध महिला संस्थाओं द्वारा बच्चों को स्किल डेवलपमेंट के समान भी वितरित किए गए।  बच्चों द्वारा दिवाली के पूर्व मोमबत्ती मोमेंटो तैयार किए जाते हैं जिसे जनता खरीद कर उनका हौसला बढ़ाती है। संस्था के सदस्य वीरेंद्र शर्मा, धनंजय त्रिपाठी, मृत्युंजय शुक्ला, सीमा छाबड़ा, कमलेश शुक्ला सहित सभी लोगों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *