मिसाल न्यूज़
रायपुर। शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में पार्षद राजेश गुप्ता के प्रयासों से आठ पोल की फ्लड लाइट लगाने का कार्य पूर्ण होने के बाद जनप्रतिनिधियों ने उसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, श्रम मंडल उपाध्यक्ष किशोर महानंद तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मखमूर खान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं शंकर नगर वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल हुए। बीटीआई मैदान में फ्लड लाइट की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों, युवाओं और वार्डवासियों को लाभ मिलेगा। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से मैदान में शाम के बाद भी खेल गतिविधियों और अन्य आयोजनों के संचालन में सुविधा होगी। पार्षद राजेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा कराने लगातार प्रयास जारी हैं।

