महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा 28 जनवरी को नियमित विमान से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं।लोकसभा चुनाव के पूर्व उनका यह दौरा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में सक्रियता तथा नई ऊर्जा संचारित करने हेतु रहेगा। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम ने बताया कि 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। महिला कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने मीटिंग ले कर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। प्रीति उपाध्याय ने कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर में होने वाले  सुश्री लांबा के स्वागत समारोह में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *