मिसाल न्यूज़
रायपुर। कचना में नगर निगम के ‘मोर मकान मोर आवास’ योजना के तहत बनी जैनम इंफ्रा कॉलोनी रहवासियों की बनी नई कमेटी अस्तित्व में आ गई। कॉलोनी में नगर निगम के सहायक अभियंता अमित बोस की मौजूदगी में कमेटी ने अपनी समस्याओं एवं जरूरतों को सामने रखा।
जैनम इंफ्रा कॉलोनी रेसीडेंशियल कमेटी ने कल रविवार को विधिवत तरीके से काम करना शुरु कर दिया। सर्वसम्मति से हरिनाथ साहू अध्यक्ष, चैतराम देवांगन उपाध्यक्ष, रमाकांत परौहा सचिव एवं नवीन राजपूत कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। रविवार को ही नगर निगम के प्रभारी सहायक अभियंता अमित बोस कॉलोनीवासियों से रूबरू हुए। पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ से बोस का अभिनंदन किया। नई कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों एवं कॉलोनी के अन्य रहवासियों ने बोस को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कुछ महती जरूरतों को सामने रखा।