मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने आज फुण्डहर चौक व्हीआईपी मार्ग में चल रहे मार्ग सौंदर्यीकरण और मार्ग में चौक के किनारे लैंड स्केपिंग के कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान निगम जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा उपस्थिति थे। निगम कमिश्नर ने मार्ग सौंदर्यीकरण के कार्यों को सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्रता से पूर्ण करवाने निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में मार्ग विभाजक के मध्य पौधारोपण का कार्य सीएसआर मद से उद्योग समूह हीरा ग्रुप के सहयोग से करवाया जा रहा है। निगम कमिश्नर ने इस क्षेत्र में निजी खाली जमीनों पर कचरा और गन्दगी फैलाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। कचरा और गन्दगी फैलाने वालों पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।