गढ़ कलेवा को दूसरी जगह शिफ्ट कर मंत्रालय परिसर में अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र का पुनः संचालन किया जाए… मंत्रालयीन कर्मचारी संघ की मांग…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर मंत्रालय परिसर में अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र का संचालन पुनः प्रारंभ करने की मांग की है।

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि हमारे संघ के समक्ष मंत्रालय के विभिन्न अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा यह बात ध्यान में लाई गई है कि विगत लगभग 02 वर्षों से मंत्रालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र का संचालन बंद कर दिया गया है। यही कारण है कि दोपहर का पौष्टिक भोजन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। पूर्व संचालित स्थल में अब गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा है। जहां खाद्य पदार्थों की दरें अधिक होने से अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन भोजन कर पाना संभव नहीं है। चूंकि वर्तमान सरकार के मुखिया की प्राथमिकताओं में कमजोर वर्ग की जनता का पोषण भी शामिल है। अतएव उक्त गढ़ कलेवा को अन्यत्र स्थानांतरित कर, उक्त स्थान पर पूर्व की भांति अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र संचालित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *