मिसाल न्यूज़
रायपुर। कांग्रेस इतनी डरी हुई है कि नगर निगम व पालिका चुनाव के लिए घोषणा पत्र हेतु जनता के बीच जाकर सूझाव तक नहीं ले पा रही है का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज एक पोस्टर जारी किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के समय में कांग्रेस ने बढ़ चढ़कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था। इसके लिए बकायदा टी. एस. सिंहदेव जैसे बड़े नेता जगह-जगह घूमे थे। लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बताएं कि जनता के बीच जाने से इतना क्यों डर रहे हैं?
एकात्म परिसर में आज प्रेस ब्रीफिंग के दौरान संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से मूंह छूपाकर भाग रही है। अखबारों से यही मालूम पड़ रहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है, लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता की मांग एवं जनता का संकल्प नहीं है। पिछले 5 साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जनता के सपनों को कुचला। अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है। कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है, यह बात जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे।
श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और 1 साल में उसे पूरा भी किया। भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के भी जारी किया है।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी एवं सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे ।